वो मां है बहु बीवी है बेटी है यह सभी रुप
एक नारी के है....आज की नारी हर क्षेत्र में सहकुशल साबित करने में सफल हुई है...
आज की नारी का सफर चुनौतीभरा जरूर है, पर
आज उसमें चुनौतियों से लड़ने का साहस आ गया है। अपने आत्मविश्वास के बल पर आज वह
दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। आज की नारी आर्थिक व मानसिक रूप से
आत्मनिर्भर है। परिवार व अपने करियर दोनों में तालमेल बैठाती नारी का कौशल वाकई
काबिले तारीफ है। किसी को शिकायत का मौका नहीं देने वाली नारी आज अपनी काबिलीयत व
साहस के बूते पर कामयाबी के मुकाम तक पहुँची है। चुनौतियों का हँसकर स्वागत करने
वाली महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। कल तक भावनात्मक रूप से
कमजोर महिलाएँ आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा अपनी जिंदगी के
महत्वपूर्ण फैसले स्वयं कर रही हैं। आज की आज़दी का एक नारी भरपूर फायदा उठा रही
है वह आज के दौर में पहले के दौर के मुकाबले ज़्यादा आज़ाद महसूस करती है लेकिन
उसकी आज़ादी के साथ-साथ यहा एक महत्वपूर्ण सवाल भी उठता है कि जितना वो खुद को आज
के समाज में स्वतंत्र महसूस करती है उतना ही क्या वह स्वंय को सुरक्षित भी महसूस
करती है.......एक महिला जिस तीव्र प्रगति से आगे बढ़ रही है वह समाज में किसी से
छिपा नहीं है......लेकिन जिस तरह से वह समाज के हर गली-कूचे नुक्कड़ पर शर्मसार और
बेअबरु होती है घरेलू हिंसा और शारिरिक रुप से प्रतापीड़ित होती है.. वह भी किसी
से छिपा नही है.....आज कल समाज में महिलाओ की स्थिती बद से बदत्तर हो रही है जहां
हमें नारी को सम्मान की नज़र से देखना चहिए वहीं उसे जगह-जगह अपमानित किया जा रहा
है.. आज के समाज में एक औरत खुद को आज़ाद महसूस करके एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की
दिल में उमंग लेकर आगे बढ़ना चाहती है तो वही वह खुद को सुरिक्षत न समझते हुए उसकी
यह आज़ादी ठंडे पस्ते में चली जाती है.......क्येकि आज कल देश में महिलाओ की
सुरक्षा को लेकर एक बहुत बढ़ा मुद्दा बना हुआ है.....निर्भया की घटना ने पूरे देश
को हिला कर रख दिया था उस समय जो रोष जनता का देखा गया था उसे देख कर लगा था कि बस
अब महिलाओ का बार-बार बेइज्ज़त होने का सिलसिला थम जाएगा.... अब तो हमारा प्रशासन
औरतो के मामलो में गहरी नींद से जागेगा.....लेकिन हमारी यह सोच पूरी तरह फेल हो
गई...बल्कि यह सिलसिला रुकने के बजाए बढ़ता चला गया और समाज की हालत महिलाओ के
बारे में दिन पे दिन बिगड़ती ही चली जा रही है सरकार किसी भी उपाये से औरतो को
बार- बार बेईज्ज़त होने से रोक पाने में विफल है.....महिलाओ के मामलो में एकदम से
इज़ाफा हुआ है इन सब में रेप का मामला सबसे ज्यादा सक्रिया है महिलाओ के साथ हो
रही इन वारदातों का मुख्य करण किसी को समझ नही आ रहा है मीडिया में जब यह मामले
उठते है तो वह यही सवाल सरकार और जनता से पूछती नज़र आती है कि क्या मुख्य करण इन
वारदातों का....और जवाब मिलता है.... कि शारीरिक शोषण का मुख्य करण महिलाओ का
कपड़े पहनने का तरीका है और हिंसा इसलिए होती है कि महिलाए कमज़ोर है जो यह सब सहन
करती है यह सब कह कर महिलाओ को ताक मे रख दिया जाता है मामले उठते है उन्हे
सक्रिये भी बनाया जाता है क्योकि मीडिया इन मामलो को ज़्यादा हवा देती है इन घटनाओ
पर ज़ोरो शोरो से बहस भी होती है.......लेकिन रफता-रफता वक्त गुजरता रहता है
महिलाओ के हुए जुल्म की घटनाए ठंडे पस्ते मे चली जाती है....... पता नही ऐसा कब तक होता रहेगा और कब तक औरतों
के यह आपमान झेलना पड़ेगा जिस समाज में हम नारी को आज़ादी से आपनी योगिताओ में
सहकुशल होते हुए देखते है वहीं दुसरी तरफ इन घटनाओ के जरिए महिलाए बहुत ही कमज़ोर और बेबस नज़र आती है। किंतु आज
हम देखते हैं उसे 'भोग की वस्तु' समझकर
आदमी 'अपने तरीके' से 'इस्तेमाल' कर
रहा है। दुनिया भर की एक तिहाई महिलाओं का शारीरिक शोषण होता है। 10 करोड़
से 14 करोड़ महिलाएं खतना से पीड़ित हैं और करीब सात
करोड़ लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही अक्सर उनकी
मर्जी के खिलाफ कर दी जाती है। करीब सात प्रतिशत महिलाएं अपने जीवन काल में
बलात्कार का शिकार होने के जोखिम का सामना करती हैं। यह सारे आकड़े बताते है कि आज
के ज़माने में नारी कितनी आसुरकक्षित हैं....महिलाओ की स्तिथी में सुधार बेहद
ज़रुरी है...वक्त रहते अगर समाज में सुधार नहीं हुआ तो जिस समाज को आज हम विकसित
और स्वतंत्र समाज कह कर परिभाषित करते है फिर उसे कलयुग कह कर परिभाषित करना पड़
सकता है....ऐसा नही है कि नारी को इसी समाज में सम्मान मिले बल्कि हर समाज, खेमे
और देश में सम्मान की नजर से देखना चहिए और नारी को आज़ादी देने के साथ-साथ उसको
हर जगह सम्मनित भी सदा करना चाहिए।
